राजनांदगांव में गणेश विसर्जन झांकी की बदली तारीख
राजनांदगांव में लगातार हो रही बारिश के कारण 25 सितंबर को प्रस्तावित गणेश विसर्जन झांकी को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब शहर में गणेश विसर्जन झांकी 26 सितंबर को निकाली जाएगी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि झांकी समितियों की बैठक शीतला मंदिर, राजनांदगांव में आयोजित की गई। बैठक में करीब 35 झांकी समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य शामिल हुए।
करीब 40 से 50 लोगों की मौजूदगी में हुई बैठक
बैठक में करीब 40 से 50 लोग मौजूद रहे। इस दौरान लगातार बारिश की स्थिति और झांकी आयोजन को लेकर चर्चा की गई। विभिन्न झांकी समितियों के प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने झांकी समितियों की सूची में शामिल नामों को पढ़कर सभी प्रतिनिधियों से आयोजन की तारीख को लेकर सहमति ली।
26 सितंबर को झांकी निकालने पर सहमति
बैठक में सभी झांकी समितियों ने 26 सितंबर को झांकी निकालने पर सर्वसम्मति से सहमति जताई। लगातार बारिश को देखते हुए पुलिस और झांकी समितियों के बीच समन्वय बनाकर आयोजन की नई तारीख तय की गई।
बैठक में रक्षित निरीक्षक और डीएसपी भी उपस्थित रहे।
