जालौन के कालपी में कच्चा मकान ढहा, परिवार बाल-बाल बचा

जालौन के कालपी में कच्चा मकान ढहा, परिवार बाल-बाल बचा

जालौन के कालपी में भारी बारिश के बीच गिरा कच्चा मकान

जालौन के कालपी में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एक जर्जर कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। मकान गिरने का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें करीब पांच सेकंड में पूरा मकान धराशायी होता दिखाई दे रहा है।

मकान के अचानक गिरने से अंदर रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य मकान के अंदर मौजूद होने के बावजूद बाल-बाल बच गए।

मलबे में दबा गृहस्थी का सामान

मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। गरीब परिवार के सिर से छत छिन गई और अब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।

बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण पहले से जर्जर कच्चे मकान की हालत और कमजोर हो गई थी। इसी बीच अचानक मकान भरभराकर गिर पड़ा।

कागजीपुरा में हुआ हादसा

यह मामला कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कागजीपुरा का बताया जा रहा है। मकान गिरने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मकान गिरने की घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मकान कुछ ही सेकंड में ढहता दिखाई दे रहा है।

परिवार ने प्रशासन से मांगी मदद

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का जायजा लेने की मांग की है। परिवार ने आर्थिक सहायता के साथ रहने की व्यवस्था कराने की भी मांग की है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *