मंडला में 15 साल से सड़क की मांग
मंडला के बीजाडांडी विकासखंड की ग्राम पंचायत समनापुर के पोषक ग्राम औरिया में सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पक्की सड़क के लिए करीब 15 वर्षों से मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
ग्रामीण अपनी मांग को लेकर मंडला कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में पहुंचे और कलेक्टर के सामने सड़क निर्माण की गुहार लगाई।
बारिश में बढ़ जाती है परेशानी
ग्रामीणों के अनुसार बारिश के दौरान गांव का कच्चा रास्ता कीचड़ और जलभराव के कारण और भी मुश्किल हो जाता है। इससे मरीजों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है।
ग्रामीणों ने कहा- रोड नहीं तो वोट नहीं
सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने अपनी समस्या रखी। ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा, ‘रोड नहीं तो वोट नहीं।’
अब ग्रामीणों की वर्षों पुरानी सड़क की मांग पर प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाया जाता है, इस पर नजर रहेगी।
