मैहर भजन संध्या में गूंजा विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी का नाम

मैहर भजन संध्या में गूंजा विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी का नाम

मैहर। माँ शारदा शारदीय नवरात्रि मेला 2026 के अवसर पर मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी की पहल पर बंधा बैरियर प्रांगण में लगातार नौ दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित भजन संध्या में भक्ति संगीत की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर माँ शारदा के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। भक्ति संगीत के बीच एक खास पल तब आया, जब भजन गायक ने मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी को समर्पित करते हुए “दिलदारों के दिलदार, श्रीकांत जी हमार…” भजन प्रस्तुत किया।

भजन की इस पंक्ति ने आयोजन में मौजूद श्रोताओं का ध्यान खींचा और माहौल में अलग ही रंग घोल दिया। इस दौरान श्रोताओं के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई।

भक्ति, संगीत और स्थानीय अंदाज के संगम ने भजन संध्या को यादगार बना दिया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *