चतरोचट्टी पुलिस ने वारंटी मुनेश्वर तुरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

चतरोचट्टी पुलिस ने वारंटी मुनेश्वर तुरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

बेरमो/बोकारो | बोकारो जिले में वारंटियों और फरार अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे छापामारी अभियान के तहत चतरोचट्टी पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुनेश्वर तुरी, उम्र लगभग 25 वर्ष, के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 28 अक्टूबर 2026 को तेनुघाट न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ST 131/2022 के मामले में हुई गिरफ्तारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 28 अक्टूबर 2026 को चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में वारंटियों और फरार अभियुक्तों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया। इसी दौरान ST 131/2022 के वारंटी अभियुक्त मुनेश्वर तुरी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार मुनेश्वर तुरी के पिता का नाम गिरी तुरी उर्फ गिसधारी तुरी उर्फ गिरिया तुरी बताया गया है। वह चिदरी टोला बैलियाटांड़, थाना चतरोचट्टी, जिला बोकारो का निवासी है।

छापामारी दल में ये पुलिसकर्मी थे शामिल

कार्रवाई के दौरान चतरोचट्टी थाना की पुलिस टीम शामिल रही। छापामारी दल में सअनि महेश कुमार शर्मा, हवलदार गंगाराम बांसरा, हवलदार महेश तामसोय, आरक्षी संख्या 1608 रामेश्वर यादव और चालक नागेन्द्र महतो शामिल थे।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *