जमशेदपुर आदित्यपुर फायरिंग: भाजपा नेता के घर पर गोलीबारी

आदित्यपुर में भाजपा नेता के घर पर फायरिंग के बाद जांच करती पुलिस टीम

जमशेदपुर के आदित्यपुर में मंगलवार सुबह करीब 6:45 बजे भाजपा नेता सपन दास के घर पर तीन स्कूटी सवार अपराधियों ने फायरिंग की। हमलावर खिड़की को निशाना बनाकर गोली चलाने के बाद फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

आदित्यपुर में भाजपा नेता के घर पर फायरिंग

जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह करीब पौने सात बजे भाजपा नेता सपन दास के घर पर गोलीबारी की गई।

घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है और स्थानीय लोग दहशत में हैं।

स्कूटी सवार तीन अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार, तीन अपराधी स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे और घर की खिड़की को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले।

बताया गया कि फायरिंग के बाद अपराधी पैदल ही वहां से फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी, संदिग्धों की पहचान

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। स्थानीय लोगों से पूछताछ में सामने आया कि गोली चलाने वालों में राजू उर्फ टकला और चंदन शामिल हैं।

पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

जल्द गिरफ्तारी का दावा

थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *