मॉब लिंचिंग की घटना के बाद आरोपी बंगाल फरार हो गया था, लौटते ही ट्रेन से उतरते वक्त उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मॉब लिंचिंग की घटना के बाद आरोपी बंगाल फरार हो गया था, लौटते ही ट्रेन से उतरते वक्त उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरिडीह जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिकबाद निवासी कमलेश सिंह की जमीन विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। 17 दिसंबर को धनवार थाना क्षेत्र के सिरसाई गांव में भीड़ ने कमलेश सिंह को घेरकर बेरहमी से मार डाला था। इस घटना को लेकर मृतक के पिता के आवेदन पर धनवार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपियों किशोरी अग्रवाल और शशिकांत अग्रवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब इस कांड में धनवार थाना पुलिस को तीसरी बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी सतेंद्र पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस मामले के एक अन्य अभियुक्त विनोद मोदी अग्रवाल उर्फ बीनू को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने विनोद मोदी को डोमायडीह से उस समय गिरफ्तार किया, जब वह कोडरमा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर अपने घर की ओर जा रहा था। उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि धनवार थाना प्रभारी ने की है।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद विनोद मोदी उर्फ बीनू कोलकाता फरार हो गया था। एसपी डॉ. बिमल कुमार द्वारा मामले के लिए गठित एसआईटी की टीम कोलकाता तक पहुंची, लेकिन वहां वह नहीं मिल सका। बाद में शुक्रवार की रात पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि विनोद मोदी कोलकाता से लौट रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मॉब लिंचिंग के आरोपी विनोद मोदी उर्फ बीनू को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *