मिथलेश कुमार: बोकारो जिले के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के बाजार टांड में शुक्रवार रात करीब 12 बजे एक 14 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बोकारो थर्मल में 14 चक्का ट्रक पलटा, खलासी की मौत, चालक घायल
बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र स्थित बाजार टांड में शुक्रवार रात करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। 14 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का नंबर यूपी 53 जीटी 0035 बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना, पेंक थाना और कथारा ओपी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं जांच कार्य शुरू किया।
घायल चालक का अस्पताल में इलाज जारी
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। समाचार लिखे जाने तक चालक की पहचान नहीं हो सकी थी।
खलासी की मौके पर हुई मौत
हादसा इतना गंभीर था कि ट्रक के खलासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दुर्घटना के कारणों की जांच जारी
पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। वहीं सड़क पर पलटे ट्रक को हटाने का कार्य भी जारी है। समाचार लिखे जाने तक हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया था।
