ट्रंप को दावोस ले जा रहा एयर फोर्स वन विमान मामूली खराबी के कारण वाशिंगटन DC लौटा

ट्रंप को दावोस ले जा रहा एयर फोर्स वन विमान मामूली खराबी के कारण वाशिंगटन DC लौटा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्लेन एयर फोर्स वन वॉशिंगटन डीसी के पास जॉइंट बेस एंड्रयूज लौट गया, क्योंकि टेकऑफ के बाद विमान में मामूली इलेक्ट्रिकल समस्या सामने आई। ट्रंप स्विट्जरलैंड में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने जा रहे थे।

विमान में मौजूद रिपोर्टरों के अनुसार, टेकऑफ के तुरंत बाद क्रू ने ‘एक छोटी इलेक्ट्रिकल दिक्कत’ पाई और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस बेस पर उतारा गया। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट के मुताबिक, ट्रंप और उनकी टीम अब एक नए एयरक्राफ्ट में यात्रा करेंगे।

ट्रम्प बुधवार को दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की सालाना बैठक को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह फोरम की लीडरशिप और विदेशी नेताओं से मुलाकात करेंगे, बिजनेस लीडर्स के साथ रिसेप्शन में भी शामिल होंगे। गुरुवार को वह फोरम में बोर्ड ऑफ पीस चार्टर अनाउंसमेंट में भाग लेंगे, जिसमें देशों को चार्टर पर साइन करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह चार्टर गाजा को फिर से बनाने और संघर्ष खत्म करने के ट्रंप के बड़े प्लान का हिस्सा है।

दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 19 जनवरी से 23 जनवरी तक आयोजित है, जिसमें दुनिया भर के बड़े नेता और बिजनेस प्रमुख शामिल हो रहे हैं। ट्रंप की उपस्थिति ऐसे समय में महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जब ग्रीनलैंड को खरीदने और देशों पर टैरिफ लगाने को लेकर अमेरिका और यूरोपीय देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *