बजट सत्र 2026: पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले — राष्ट्रपति मुर्मू

बजट सत्र 2026: पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले — राष्ट्रपति मुर्मू

संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संबोधित किया। अपने अभिभाषण में उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। राष्ट्रपति ने ‘विकसित भारत–जी राम जी कानून 2025’ का भी उल्लेख किया, जिसका एनडीए सांसदों ने स्वागत किया, जबकि विपक्षी दलों ने इसका विरोध जताया।

बता दें कि 29 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा और इसके बाद 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2026-27 संसद में रखा जाएगा। वित्त मंत्रालय द्वारा तैयार आर्थिक सर्वे 2025-26 (अप्रैल-मार्च) में देश की आर्थिक स्थिति, प्रमुख संकेतकों और आगामी वित्त वर्ष के लिए संभावनाओं की जानकारी दी जाएगी।

यह बजट सत्र कुल 65 दिनों में 30 बैठकों के साथ संचालित होगा और 2 अप्रैल को समाप्त होगा। दोनों सदनों की कार्यवाही 13 फरवरी को अवकाश के लिए स्थगित होगी, जबकि 9 मार्च से सत्र दोबारा शुरू होगा। इस दौरान स्थायी समितियां विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की अनुदान मांगों की समीक्षा करेंगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *