बजट सत्र 2026: पीएम मोदी का संदेश— योजनाओं को फाइलों से निकालकर आम लोगों की ज़िंदगी तक पहुंचाना ज़रूरी

बजट सत्र 2026: पीएम मोदी का संदेश— योजनाओं को फाइलों से निकालकर आम लोगों की ज़िंदगी तक पहुंचाना ज़रूरी

संसद के बजट सत्र का आज गुरुवार को दूसरा दिन है। आज देश का आर्थिक सर्वेक्षण संसद में पेश किया जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी (रविवार) को केंद्रीय बजट 2026 पेश करेंगी। यह उनका लगातार नौवां बजट होगा, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

अमेरिकी टैरिफ, वैश्विक अस्थिरता और जियो-पॉलिटिकल तनावों के बीच सरकार से अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाले सुधारात्मक कदमों की उम्मीद की जा रही है। बजट सत्र दो चरणों में आयोजित होगा। पहला चरण 13 फरवरी को स्थगित किया जाएगा, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा। कुल 65 दिनों के दौरान 30 बैठकें प्रस्तावित हैं।

इस सत्र में भी सरकार और विपक्ष के बीच तीखी टकराव की संभावना है। विपक्ष ने वीबी-जी राम जी कानून, एसआईआर, विदेश नीति और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। फिलहाल सरकार की ओर से इस सत्र के लिए किसी नए विधेयक को सूचीबद्ध नहीं किया गया है।


संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू
लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सांसद अपने सवाल रख रहे हैं।
भारत आज दुनिया के लिए उम्मीद की किरण बना है: पीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस तिमाही की शुरुआत बेहद सकारात्मक रही है। आत्मविश्वास से भरा भारत आज न सिर्फ दुनिया के लिए उम्मीद का केंद्र बना है, बल्कि वैश्विक आकर्षण भी बन चुका है। भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आने वाले समय की संभावनाओं को दर्शाता है। यह युवाओं, आत्मनिर्भर भारत और देश के निर्माताओं के लिए बड़ा अवसर है।


विकसित भारत 2047 की दिशा में अहम बजट: पीएम
प्रधानमंत्री ने संसद में कहा कि 21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा पूरा हो चुका है और अब अगले 25 वर्षों की निर्णायक यात्रा शुरू हो रही है। यह बजट विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लगातार नौवीं बार बजट पेश करने वाली पहली महिला वित्त मंत्री बताया और इसे ऐतिहासिक क्षण करार दिया।


आर्थिक सर्वे से पहले पीएम मोदी का मीडिया संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास, क्षमताओं और विशेष रूप से युवाओं की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब था। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी सांसद राष्ट्रपति के मार्गदर्शन को गंभीरता से लेंगे।


मनरेगा समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी: कांग्रेस
कांग्रेस नेता सुखदेव भगत ने कहा कि मनरेगा, रुपये की गिरती कीमत, विदेश नीति और दिल्ली का प्रदूषण विपक्ष के प्रमुख मुद्दे रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां समाज को बांटने वाली हैं और पार्टी इन विषयों को बजट सत्र में मजबूती से उठाएगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *