फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन,22वा लैंप लाइटिंग एवं कैपिंग सेरेमनी का आयोजन

फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन, 22वा लैंप लाइटिंग एवं कैपिंग सेरेमनी का आयोजन

रांची: फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के अंतर्गत ईरबा स्थित फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग, ईरबा में 22वां लैंप लाइटिंग एवं कैपिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिल्पी नेहा तिर्की (कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री, झारखंड सरकार) उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में मंजूर अहमद अंसारी (एडवाइजर, मेदांता हॉस्पिटल), रिजवान अंसारी (उप प्रमुख, ओरमांझी), कमिश्नर मुंडा (जिला परिषद), श्रीमती जीनत कौसर (सेक्रेटरी, हाजी अब्दुर रज्जाक एजुकेशनल सोसाइटी) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

दीप प्रज्ज्वलन एवं शपथ ग्रहण

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर नर्सिंग छात्रों को नर्सिंग कैप पहनाकर उन्हें सेवा, समर्पण और मानवता की शपथ दिलाई गई। समारोह नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए उनके पेशेवर जीवन की एक महत्वपूर्ण शुरुआत माना जाता है।

विश्वविद्यालय टॉपर्स हुए सम्मानित

समारोह में कॉलेज के प्रथम यूनिवर्सिटी टॉपर्स को सम्मानित किया गया—

एम.एससी. नर्सिंग द्वितीय वर्ष:

  • प्रथम: सिसिलिया हेम्ब्रोम
  • द्वितीय: सुशीला किस्कू
  • तृतीय: सुचित्रा टोप्पो

एम.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष:

  • प्रथम: देबद्रिता गांगुली एवं कल्पना कन्दुलना
  • द्वितीय: सबा अंसारी
  • तृतीय: वर्षा कुमारी

इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

मुख्य अतिथि का संबोधन

मुख्य अतिथि शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि संस्थापक हाजी एहसान अंसारी के सिद्धांतों पर यह संस्थान निरंतर आगे बढ़ रहा है। विपरीत परिस्थितियों में भी संस्थान ने शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि सेवा का मार्ग संघर्ष और त्याग का मार्ग है तथा छात्रों को कड़ी मेहनत और लगन से अपने परिवार के सपनों को साकार करना चाहिए।

उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार मेडिकल क्षेत्र में आवश्यक सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विशिष्ट अतिथियों के विचार

मंजूर अहमद अंसारी ने कहा कि नर्सें चिकित्सा क्षेत्र की गुमनाम नायिकाएं हैं, जो अपने समर्पण और करुणा से अनगिनत लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती हैं। उन्होंने छात्रों से उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की अपील की।

श्रीमती जीनत कौसर ने कहा कि एक सफल नर्स के लिए संवेदनशीलता, नैतिकता, स्पष्ट संवाद, आपातकालीन स्थितियों में त्वरित निर्णय क्षमता, अनुशासन और टीम वर्क अत्यंत आवश्यक गुण हैं।

अन्य उपस्थित गणमान्य

कार्यक्रम में निदेशक डॉ. शाहीन कौशर, डॉ. नाजनीन कौशर, अबू नसर बहाउद्दीन अंसारी, प्राचार्या श्रीमती विनिशा बांसरियार, उप-प्राचार्य बिक्रम मजुमदार सहित कॉलेज के सभी शिक्षकगण, कर्मचारीगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह समारोह नर्सिंग छात्रों के लिए प्रेरणादायक रहा और सेवा, समर्पण तथा पेशेवर जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *