हजारीबाग में हाथियों का तांडव: महिला की मौत, दो दिनों में सात की जान गई

हजारीबाग में हाथियों का तांडव: महिला की मौत, दो दिनों में सात की जान गई

हजारीबाग: जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। चुरचू प्रखंड के बेहरा पंचायत अंतर्गत कजरी के भुरकुंडा टोला में देर रात हाथियों के हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पिछले दो दिनों में हाथी हमलों में अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है।


कैसे हुई घटना?

  • देर शाम करीब 9 बजे पांच हाथियों का झुंड गांव में घुस आया।
  • एक कच्चे घर को निशाना बनाते हुए सो रही फुल मनी देवी को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।
  • उनके पति राजेश मुर्मू पीछे के रास्ते से निकलने की कोशिश में हाथी की चपेट में आ गए और घायल हो गए।
  • घायल का इलाज अस्पताल में जारी है।

इलाके में निषेधाज्ञा लागू

सदर एसडीओ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गोंदवार क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण है। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने की सूचना पर धारा 163 लागू कर दी गई है।
हालांकि शव यात्रा, शादी-विवाह और जरूरी सामाजिक कार्यों को छूट दी गई है। आदेश 13 फरवरी 2026 से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।


प्रशासन अलर्ट मोड में

हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने उच्च स्तरीय बैठक कर स्थिति की समीक्षा की।

  • वन विभाग, पुलिस और प्रखंड अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश।
  • बहेरा पंचायत के कजरी क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी की पुष्टि।
  • चनारो, तापीन, पिपरा और पिंडरा क्षेत्रों को अलर्ट पर रखा गया।

प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों के पास न जाएं, अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना दें।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *