मर्दानी 3 का X रिव्यू: रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर है या नहीं पैसा वसूल? टिकट लेने से पहले जानें दर्शकों की राय

मर्दानी 3 का X रिव्यू: रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर है या नहीं पैसा वसूल? टिकट लेने से पहले जानें दर्शकों की राय

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म मर्दानी 3 आज, 29 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में रानी एक बार फिर निडर और जुझारू पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आ रही हैं। पहले दिन पहला शो देखने वाले दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपने रिव्यू साझा करना शुरू कर दिए हैं।

यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी और अभिराज मीनावाला के निर्देशन में तैयार मर्दानी 3 को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। रानी मुखर्जी की सशक्त अदाकारी और बाल तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे पर फिल्म के फोकस की जमकर तारीफ की जा रही है। शुरुआती रुझान बताते हैं कि फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

मर्दानी 3 की कहानी

फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्मों के बाद, मर्दानी 3 एक नए और खौफनाक मामले के साथ दर्शकों के सामने आई है। फिल्म की कहानी दो मासूम बच्चियों के अपहरण से शुरू होती है, जो डीसीपी शिवानी शिवाजी रॉय को 93 लापता बच्चों से जुड़े एक सनसनीखेज मामले तक ले जाती है। जांच के दौरान शक की सुई ‘अम्मा’ नाम की एक निर्दयी भिखारी-माफिया सरगना पर टिकती है, जिसके अपराधों का जाल पूरे शहर में फैला हुआ है।

एक्स पर दर्शकों की प्रतिक्रिया

फिल्म के रिलीज होते ही दर्शक एक्स पर अपने-अपने रिव्यू साझा कर रहे हैं। एक दर्शक ने फिल्म को 5 में से 3 स्टार देते हुए लिखा, “मर्दानी 3 एक इंटेंस और दमदार क्राइम ड्रामा है। रानी मुखर्जी बेहद पावरफुल हैं और पूरी फिल्म को अपने कंधों पर संभालती हैं। रॉ एक्शन, मजबूत सेकंड हाफ और भावनात्मक क्लाइमेक्स इसे असरदार बनाते हैं।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “वन वर्ड रिव्यू—मर्दानी 3: पावरफुल। रानी मुखर्जी शानदार हैं। यह एक ग्रिपिंग थ्रिलर है, जिसमें टॉप क्लास एक्शन और बेहतरीन बैकग्राउंड म्यूजिक है।”

हालांकि कुछ दर्शकों की राय थोड़ी अलग भी रही। एक यूजर ने लिखा, “अगर आपको मर्दानी और मर्दानी 2 पसंद आई थीं, तो मर्दानी 3 भी अच्छी लगेगी। तीनों फिल्मों की कहानी, स्क्रीनप्ले और क्लाइमेक्स लगभग एक जैसे हैं।”

वहीं एक अन्य यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, “दमदार लेखन, बेबाक निर्देशन और बिना किसी समझौते के बनाई गई फिल्म—मर्दानी 3 पूरी तरह खरी उतरती है।” एक और दर्शक ने लिखा, “मर्दानी 3 यह साबित करती है कि सार्थक सिनेमा आज भी दर्शकों का दिल जीत सकता है।”

मजबूत कहानी और प्रभावशाली महिला प्रधान किरदार के चलते मर्दानी 3 फैंस और क्रिटिक्स के बीच खासा चर्चा में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर बढ़ते रिएक्शंस और ट्रेंड्स साफ संकेत दे रहे हैं कि दर्शक एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के न्याय के संघर्ष में उनका साथ देने को तैयार हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *