SNMMCH अस्पताल से चोरी हुए नवजात को बरामद, पुलिस ने 12 घंटे के भीतर बच्चे को खोज निकाला

SNMMCH अस्पताल से चोरी हुए नवजात को बरामद, पुलिस ने 12 घंटे के भीतर बच्चे को खोज निकाला

धनबाद: धनबाद पुलिस ने एक मां की उम्मीद और भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरते हुए महज 12 घंटे में गायब नवजात को खोज निकाला। पुलिस मामले में कुछ महिलाओं से पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसका किसी बच्चा चोर गिरोह से कोई संबंध तो नहीं है।

गायनी वार्ड से नवजात की चोरी
मामला 25 दिसंबर का है, जब टुंडी के मुनियाडीह थाना क्षेत्र के भेलवे निवासी शालिग्राम मरांडी की पत्नी सरिता मरांडी का SNMMCH अस्पताल में प्रसव हुआ और उनका बेटा जन्मा। 27 दिसंबर की रात 8 बजे अस्पताल के गायनी वार्ड से नवजात बच्चे की चोरी हो गई। एक महिला, जो नर्स का रूप धारण किए थी, नवजात को जांच कराने के बहाने अपने साथ ले गई।

काफी देर तक बच्चे के न लौटने पर माता-पिता ने लगातार बार-बार सिस्टर से बच्चे की मांग की, लेकिन कोई परिणाम नहीं मिला। इसके बाद 28 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों के परिजनों ने हंगामा शुरू किया। इसके बाद पुलिस और अस्पताल प्रबंधन सक्रिय हुए और अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें एक महिला को नवजात को गोद में ले जाते हुए देखा गया।

पुलिस ने नवजात को बरामद किया
सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत सिंह के नेतृत्व में छानबीन शुरू की गई और भूली से नवजात को बरामद कर लिया गया। विधि व्यवस्था डीएसपी नौशाद आलम ने बताया कि पुलिस कुछ महिलाओं से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि नवजात चोरी का मामला किसी गिरोह से जुड़ा है या नहीं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *