एचपीसीएल के 50 वर्ष: सिसई के वसंती फ्यूल स्टेशन पर ग्राहकों का सम्मान
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को सिसई प्रखंड के पुसो स्थित वसंती फ्यूल स्टेशन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बीसीसीएल के स्वतंत्र निदेशक डॉ. अरुण उरांव ने ग्राहकों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया और कंपनी की सेवाओं की जानकारी दी।…
