पटना में बिहार रत्न अवॉर्ड्स 2026: प्रतिभाओं का होगा सम्मान

Bihar Ratna Awards 2026 ceremony at Hotel Maurya Patna honoring achievers

पटना में 30 मार्च 2026 को होटल मौर्य में 106.4 एफ.एम. द्वारा “बिहार रत्न अवॉर्ड्स – सीज़न 2” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा।

Patna Bihar Ratna Awards 2026: प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान

पटना में 30 मार्च 2026 को होटल मौर्य में “Bihar Ratna Awards 2026” का भव्य आयोजन किया जाएगा। 106.4 एफ.एम. द्वारा प्रस्तुत इस समारोह में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों, संस्थानों और संगठनों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम की थीम और उद्देश्य

इस वर्ष आयोजन की थीम “बिहार ग्लोरी, बिहार प्राइड” रखी गई है, जो राज्य की पहचान और गौरव को दर्शाती है। इस मंच का उद्देश्य उन प्रतिभाओं को सम्मान देना है जिन्होंने अपने कार्यों से बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

यह समारोह न केवल सम्मान का अवसर है, बल्कि राज्य की उपलब्धियों और प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाने का एक प्रयास भी है।

मुख्य अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, उद्योग एवं पथ निर्माण विभाग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल और कृषि मंत्री रामकृपाल यादव उपस्थित रहे।

समारोह की अध्यक्षता मुज़फ्फरपुर सदर के विधायक रंजन कुमार ने की।

विभिन्न संस्थानों को मिला सम्मान

कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय और सामाजिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे कई संस्थानों और संगठनों को सम्मानित किया गया।

इनमें लक्ष्मी अलंकार – ए यूनिट ऑफ संजय जी कांटी वाले प्रा. लि., हरिप्रिया ज्वेलर्स, होली मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हीरालाल सर्राफ एंड संस ज्वेलर्स, मेडीवेल हॉस्पिटल, कैम्ब्रिज प्रेप/पब्लिक स्कूल, इवेंट एरा, शिव जी साह सॉ मिल एंड संजय टिम्बर हाउस, शंकरा हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन, रेजिडेंशियल वरदान प्रेप/पब्लिक स्कूल, शहीद प्रमोद ग्रुप ऑफ एजुकेशन, जीसस एंड मैरी स्कूल, श्री दुर्गा हॉस्पिटल, राधा ऑटोमोबाइल – फोर्स मोटर्स के अधिकृत डीलर, सेंट कोलंबस कोचिंग सेंटर प्रेप पब्लिक स्कूल, शाही डेंटल क्लिनिक, आनंद प्रेप पब्लिक स्कूल, साई मिलेनियम स्कूल, स्वामी विवेकानंद कोचिंग सेंटर, बेला, मुज़फ्फरपुर, श्री धनगंगा, डॉल्फिन पब्लिक स्कूल, वैशाली इंस्टीट्यूट ऑफ बिज़नेस एंड रूरल मैनेजमेंट, एच.वाई. मोटर, स्वामी दयानंद प्रेप स्कूल, ह्यूमैनिटी केयर नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज, प्रकाश क्लासेस, ज्ञान दीप सेंट्रल स्कूल, डॉ. रागिनी और यूथेलिनियम मीडिया सलूशन शामिल हैं।

आयोजन से जुड़े प्रमुख सहयोगी

इस कार्यक्रम में बैंकिंग पार्टनर के रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और कनेर बैंक शामिल रहे, जबकि डिजिटल मीडिया पार्टनर के रूप में मुज़फ्फरपुर न्यूज़ जुड़ा रहा।

कार्यक्रम का संचालन आर.जे. सावन द्वारा किया गया।

इस अवसर पर 106.4 एफ.एम. के क्लस्टर हेड (झारखंड-बिहार-वेस्ट बंगाल) अभिषेक श्रीवास्तव, राजीव रंजन, चन्द्रगुप्त रे और ऋषिकेश भी मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *