रामगढ़ में कोयला व्यवसायी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

रामगढ़ में कोयला व्यवसायी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

रामगढ़: जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के सौंदा बस्ती सरैया टोला में देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने कोयला व्यवसायी सह रेलवे रैक लिफ्टर गजानंद प्रसाद उर्फ गज्जू साव के आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

इतना ही नहीं, अपराधियों ने पास ही स्थित सेल संचालक नीतीश कुमार के घर के बाहर भी गोलियां चलाईं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

कैसे हुई घटना?

स्थानीय लोगों के अनुसार, अपराधी सयाल-सौंदा बस्ती की ओर से बाइक पर आए। घर के पास पहुंचते ही अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसी रास्ते फरार हो गए।

पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पतरातू पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं।
पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी स्वयं मौके पर पहुंचकर जांच की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार समेत पुलिस बल तैनात है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पहले भी हो चुकी है फायरिंग

गौरतलब है कि 24 जनवरी 2023 को भुरकुंडा बाजार में गज्जू साव की गाड़ी पर भी फायरिंग हुई थी, जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे। लगातार हो रही घटनाओं के पीछे लेवी वसूली की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

एसडीपीओ ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *