एयरपोर्ट चेकिंग में शाहरुख खान से उतारा चश्मा, एक्टर के हंसमुख रिएक्शन ने फैंस का ध्यान खींचा

एयरपोर्ट चेकिंग में शाहरुख खान से उतारा चश्मा, एक्टर के हंसमुख रिएक्शन ने फैंस का ध्यान खींचा

शाहरुख खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में शाहरुख ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है, जो इस साल 24 दिसंबर 2026 को होगी। रिलीज डेट के साथ ही उन्होंने फिल्म का एक्शन टीज़र भी शेयर किया था।

अब शाहरुख को एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां वह दुबई के लिए रवाना हुए। दुबई में उन्हें ग्लोबल स्टाइल आइकन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। एयरपोर्ट पर शाहरुख के साथ एक ऐसा वाक्या हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा — पासपोर्ट चेकिंग के दौरान उनसे चश्मा उतारने के लिए कहा गया।

शाहरुख का एयरपोर्ट लुक और स्टाइल

शाहरुख खान एयरपोर्ट पर बेहद कूल लुक में नजर आए। उन्होंने आईस कलर लूज जींस, व्हाइट टी-शर्ट और स्काई ब्लू जैकेट पहनी थी, साथ ही सिर पर वुलन कैप थी। जैसे ही वह चेकिंग प्वाइंट पर पहुंचे, एक ऑफिसर ने हंसते हुए उनसे चश्मा उतारने को कहा। शाहरुख ने इस पर कोई गुस्सा नहीं दिखाया, बल्कि हंसते हुए अपना चश्मा उतारा और ऑफिसर के कंधे पर थपकी देकर आगे बढ़ गए।

फैंस ने किए तारीफ के कमेंट्स

शाहरुख के इस रिएक्शन को देखकर फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “इसलिए ही उन्हें किंग खान कहते हैं”, वहीं दूसरे ने कहा, “यू ही नहीं उन्हें किंग कहा जाता है”। कई लोगों ने इसे नागरिक जिम्मेदारी और विनम्रता से जोड़कर सराहा। कमेंट बॉक्स में रेड हार्ट इमोजी की बाढ़ आ गई।

फिल्म किंग में शाहरुख खान के साथ एक बार फिर दीपिका पादुकोण की झलक देखने को मिल सकती है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *