सुपर-8 की तस्वीर लगभग साफ
T20 वर्ल्ड कप 2026 का अगला चरण ‘सुपर-8’ जल्द शुरू होने वाला है. अब तक 7 टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं.
क्वालीफाई टीमें:
- ग्रुप A: भारत
- ग्रुप B: श्रीलंका, जिम्बाब्वे
- ग्रुप C: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज
- ग्रुप D: साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड
ग्रुप A की दूसरी टीम का फैसला 18 फरवरी को पाकिस्तान बनाम नामीबिया मुकाबले के बाद होगा. पाकिस्तान जीतता है तो सुपर-8 में पहुंचेगा, अन्यथा अमेरिका क्वालीफाई करेगा.
सुपर-8 के ग्रुप
ग्रुप 1: भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे
ग्रुप 2: न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान या अमेरिका
टीम इंडिया का सुपर-8 शेड्यूल
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ग्रुप स्टेज में अब तक अजेय रहा है. सुपर-8 में भारत को तीन मुकाबले खेलने हैं, जो सभी शाम 7 बजे शुरू होंगे.
- भारत बनाम साउथ अफ्रीका – 22 फरवरी – अहमदाबाद
- भारत बनाम जिम्बाब्वे – 26 फरवरी – चेन्नई
- भारत बनाम वेस्टइंडीज – 1 मार्च – कोलकाता
ग्रुप स्टेज से बाहर हुई बड़ी टीमें
इस बार सबसे बड़ा उलटफेर ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने से हुआ. जिम्बाब्वे ने उसे 23 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. 2009 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज में ही बाहर हुआ है.
अन्य बाहर हुई टीमें: स्कॉटलैंड, नेपाल, ओमान, नामीबिया, इटली, कनाडा, अफगानिस्तान, नीदरलैंड्स, आयरलैंड, यूएई और (पाकिस्तान के जीतने पर) अमेरिका.
