केरेडारी में कांग्रेस का सदस्यता अभियान
केरेडारी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को केरेडारी पंचायत भवन में सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने की, जबकि संचालन इंटक प्रखंड अध्यक्ष जागेश्वर साव ने किया।
योगेंद्र साव ने एमएमडीआर बिल के खिलाफ आंदोलन का किया ऐलान
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार के एमएमडीआर बिल को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा।
योगेंद्र साव ने कहा कि कांग्रेस सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में एमएमडीआर बिल की वापसी की मांग को लेकर क्षेत्र में संचालित सभी कोल कंपनियों के खिलाफ कांग्रेस के बैनर तले बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान कोयला खनन और परिवहन को पूरी तरह रोकने का प्रयास किया जाएगा।
भाजपा पर भी साधा निशाना
पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की जनता से एक भूल हुई है और वह भूल है कमल का फूल।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, चंदन गुप्ता, निरंजन कुमार समेत अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में रंजीत रजक, अनीता कुमारी, खुशबू कुमारी, पुष्पा देवी, सवेदा खातून, अख्तरी खातून, मुनिया देवी, नागिया देवी, निशा खातून, निरंजन कुमार साव, अनुज कुमार, कैलाश साव, सूरज कुमार, सुनील कुमार, सुधीर माली, विनय कुमार साव, ओम प्रकाश सिंह, फैजल अंसारी, प्रहलाद गुप्ता, सुनीत महतो, महावीर पासवान, प्रदीप रजक, सिब्बल साव, उपेंद्र यादव और विजय भोक्ता समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी नवीन कुमार, मंडल अध्यक्ष मकसूद आलम, महेंद्र रजक, मो. अब्बास, मोहन करमाली, महेश प्रजापति, रंजीत साव और मोहन प्रजापति समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
