फिरोजाबाद में राम बारात मार्ग का DM-SSP ने किया निरीक्षण

फिरोजाबाद में राम बारात मार्ग का DM-SSP ने किया निरीक्षण

फिरोजाबाद में राम बारात मार्ग का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने राम बारात मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने रसूलपुर से सदर बाजार, गंज मोहल्ला होते हुए रामलीला मैदान तक पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अतिक्रमण और सड़क व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सड़क से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मार्ग पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सड़कों पर मौजूद गड्ढों को दुरुस्त करने के लिए भी कहा गया।

जिलाधिकारी ने बिजली के ढीले तारों को भी ठीक कराने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी जोर

वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने राम बारात मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात के पुख्ता इंतजाम करने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी, नगर मजिस्ट्रेट, नगर निगम, विद्युत विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *