बेरमो/बोकारो — मिथलेश कुमार। बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल के गोमिया थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 27 अक्टूबर 2026 को की गई। गिरफ्तार आरोपियों में गोमिया थाना कांड संख्या 133/19 से संबंधित बालेश्वर हेम्ब्रम और न्यायालय के मेंटेनेंस केस संख्या 26/2002 के वारंटी सुरेश प्रजापति शामिल हैं।
बालेश्वर हेम्ब्रम कांड संख्या 133/19 में गिरफ्तार
पुलिस ने बालेश्वर हेम्ब्रम (30 वर्ष), पिता कार्तिक हेम्ब्रम, निवासी धवइया, थाना पेंक नारायणपुर, जिला बोकारो को गिरफ्तार किया। वह गोमिया थाना कांड संख्या 133/19 में अग्रिम जमानत से संबंधित अभियुक्त बताया गया है।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह मामला 25 जनवरी 2019 को भारतीय दंड विधान की धारा 147, 148, 149, 448, 323, 379, 504 और 506 के तहत दर्ज किया गया था। बाद में इसमें धारा 395 जोड़ी गई थी।
मेंटेनेंस केस में सुरेश प्रजापति गिरफ्तार
दूसरे मामले में पुलिस ने सुरेश प्रजापति (48 वर्ष), पिता स्वर्गीय दुखन प्रजापति, निवासी तुलबुल, थाना गोमिया, जिला बोकारो को गिरफ्तार किया। वह माननीय न्यायालय के मेंटेनेंस केस संख्या 26/2002 में वारंटी था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया।
गिरफ्तारी दल में ये पुलिसकर्मी शामिल
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक प्रफुल्ल कुमार महतो, पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
