खरगोन में नवरात्रि गरबा की तैयारी शुरू, महिलाएं-युवतियां कर रहीं रिहर्सल

खरगोन में नवरात्रि गरबा की तैयारी शुरू, महिलाएं-युवतियां कर रहीं रिहर्सल

नवरात्रि को लेकर खरगोन में गरबा की तैयारी शुरू

खरगोन शहर में नवरात्रि पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। गरबा आराधना की तैयारियों के तहत महिलाएं, युवतियां और बालिकाएं प्रतिदिन शाम को सामूहिक गरबा प्रैक्टिस कर रही हैं।

गरबा अभ्यास का उद्देश्य भक्ति के साथ सनातन संस्कृति और पारंपरिक गरबा को बढ़ावा देना है।

अलग-अलग गरबा शैलियों का कराया जा रहा अभ्यास

गरबा रिहर्सल के दौरान प्रशिक्षक अन्नपूर्णा सिकरवार और सलोनी पटेल प्रतिभागियों को विभिन्न गरबा शैलियों का अभ्यास करा रही हैं।

इस दौरान एक ताली, दो ताली सहित अलग-अलग तालबद्ध मुद्राओं की प्रैक्टिस कराई जा रही है। महिलाएं, युवतियां और बालिकाएं प्रतिदिन शाम को सामूहिक रूप से गरबा का अभ्यास कर रही हैं।

नवरात्रि पर्व के नजदीक आने के साथ गरबा आयोजन की तैयारियां भी गति पकड़ रही हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *