वाराणसी में लस्सी बेचते और रिक्शा चलाते दिखे सांसद मनोज तिवारी

वाराणसी में लस्सी बेचते और रिक्शा चलाते दिखे सांसद मनोज तिवारी

वाराणसी में शो की शूटिंग करते दिखे सांसद मनोज तिवारी

वाराणसी में रविवार को भोजपुरी अभिनेता, गायक और सांसद डॉ. मनोज तिवारी अपने आगामी टीवी शो ‘पति, पत्नी और पंगा’ की शूटिंग करते नजर आए। काशी के प्रमुख गोदौलिया चौराहे पर हुई शूटिंग के दौरान वह लस्सी बेचते और रिक्शा चलाते दिखाई दिए।

शूटिंग का दृश्य देखकर शुरुआत में राहगीर और स्थानीय लोग चौंक गए। हालांकि, कैमरे, लाइट्स और ‘एक्शन’ की आवाज सुनाई देने के बाद लोगों को पता चला कि वहां टीवी शो की शूटिंग चल रही है।

शूटिंग देखने के लिए जुटी भीड़

गोदौलिया चौराहे पर शूटिंग की जानकारी फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। प्रशंसक मनोज तिवारी के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित नजर आए।

इसी दौरान मनोज तिवारी ने बनारसी अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा, “सेल्फी क भी पईसा लागी हो!” उनकी इस बात पर वहां मौजूद लोग हंस पड़े। मौके पर “हर-हर महादेव” के जयकारे भी सुनाई दिए।

‘काम कोई छोटा या बड़ा नहीं होता’ का संदेश

इस शूटिंग के जरिए ‘काम कोई भी छोटा या बड़ा नहीं होता’ का संदेश लोगों तक पहुंचाने का उद्देश्य बताया गया है। मनोज तिवारी अपने आगामी टीवी शो ‘पति, पत्नी और पंगा’ के लिए काशी में शूटिंग कर रहे थे।

शूटिंग में मनोज तिवारी के साथ उनकी पत्नी सुरभि तिवारी, प्रभुनाथ, अमित, सेवा रमानी, आनंद और शुभम अन्ना सहित स्थानीय कलाकार भी शामिल थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *