बुधवार को फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट (AI2030) को हाईजैंक अलर्ट मिलने के बाद जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। सुरक्षा जांच के बाद विमान ने अपनी आगे की यात्रा फिर से शुरू की, जिसमें लगभग 293 यात्री और 13 क्रू मेंबर सवार थे।
फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में आपात लैंडिंग
बुधवार को फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को हाईजैंक अलर्ट मिलने के बाद आपातकालीन स्थिति में जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। अधिकारियों और सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। विमान ने सुबह करीब 9:35 बजे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड किया, जिसके बाद उसे तुरंत सुरक्षा जांच के लिए आइसोलेशन बे में ले जाया गया।
यात्रियों की सुरक्षा और जांच प्रक्रिया
फ्लाइट AI2030 में लगभग 293 यात्री और 13 क्रू मेंबर सवार थे। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित रूप से टर्मिनल बिल्डिंग में लाया गया। सभी आवश्यक सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद यात्रियों को वापस उसी विमान में बोर्ड कराया गया और फ्लाइट ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। मालवीय नगर के सहायक पुलिस आयुक्त शिव दयाल ने बताया कि धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने पुलिस को आपात लैंडिंग की सूचना दी थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने विमान की गहन जांच की।
‘स्पाॅक कोड 7500’ और सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई
शुरुआती जानकारी के अनुसार, जब विमान मुंबई फ्लाइट इंफॉर्मेशन रीजन (FIR) में था, तब पायलट ने ‘स्पाॅक कोड 7500’ दबाया, जो गैरकानूनी हस्तक्षेप (अनॉफुल इंटरफेरेंस) का संकेत देता है। इसके बाद विमान को तुरंत जयपुर डायवर्ट किया गया। एयर इंडिया ने अपने बयान में पुष्टि की है कि संबंधित सुरक्षा एजेंसियों ने सभी मानक प्रक्रियाओं के तहत जांच पूरी कर विमान और क्रू को हरी झंडी दे दी है।
