डोरंडा रांची आरटीई जागरूकता कैंप का आयोजन
एसोसिएशन फॉर परिवर्तन ऑफ़ नेशन की ओर से 25 फरवरी 2026 को डोरंडा (रांची) में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत विशेष आरटीई जागरूकता कैंप आयोजित किया गया।
इस शिविर में 30 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया और अपने बच्चों के शैक्षणिक भविष्य से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12(1)(ग) पर जानकारी
कैंप के दौरान अभिभावकों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12(1)(ग) के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस प्रावधान के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) तथा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से संबंधित परिवार अपने बच्चों का नामांकन निकटवर्ती निजी (अल्पसंख्यक विद्यालयों को छोड़कर) इंग्लिश मीडियम स्कूलों में निःशुल्क करा सकते हैं।

पात्रता के लिए वार्षिक आय सीमा ₹72,000 से कम निर्धारित है।
आयु सीमा और आवेदन की अंतिम तिथि
प्री–नर्सरी, नर्सरी, प्रेप, एल.के.जी. और के.जी. कक्षाओं में प्रवेश हेतु आयु सीमा 3 वर्ष 6 माह से 4 वर्ष 6 माह (31 मार्च 2026 के आधार पर) तय की गई है।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 है। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट www.rteranchi.in पर ऑनलाइन किया जाएगा।
निःशुल्क सहायता और आवश्यक दस्तावेज़
शिविर में मौजूद शिक्षा मित्रों ने अभिभावकों को आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी। आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र शामिल हैं।
अभिभावकों को निःशुल्क ऑनलाइन फॉर्म भरने में सहायता भी प्रदान की गई।
स्थानीय सहयोग और संस्था का उद्देश्य
कैंप के आयोजन में वार्ड 45 के उम्मीदवार मोहम्मद इमरान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और स्थानीय स्तर पर लोगों को जोड़ने में सक्रिय सहयोग दिया।
संस्था की ओर से कहा गया, “जब तक हर व्यक्ति अपने अधिकार से न जुड़ जाए – परिवर्तन अधूरा है।”
संस्था ने अभिभावकों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है ताकि वे इस अवसर का लाभ उठा सकें।
अधिक जानकारी एवं निःशुल्क सहायता हेतु संपर्क: 993-99-79-888
ईमेल: contact@parivartan.org
भवदीय,
अपूर्वा खलखो / सपना गुप्ता / मो० फैज़ान
रांची आरटी संयोजक टीम
एसोसिएशन फॉर परिवर्तन ऑफ़ नेशन
