रांची में “द ब्रांड मेकर ऑफ झारखंड 2026” का भव्य आयोजन

रांची में आयोजित ब्रांड मेकर ऑफ झारखंड 2026 समारोह का मंच दृश्य

रांची के होटल चाणक्या BNR में 11 अप्रैल 2026 को 106.4 FM द्वारा “द ब्रांड मेकर ऑफ झारखंड 2026” का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों, संस्थानों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

रांची में “द ब्रांड मेकर ऑफ झारखंड 2026” सफलतापूर्वक संपन्न

राजधानी रांची में 11 अप्रैल 2026 को 106.4 FM द्वारा “द ब्रांड मेकर ऑफ झारखंड 2026” का भव्य आयोजन होटल चाणक्या BNR में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

इस गरिमामय समारोह में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले उद्यमियों, संस्थानों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

स्व. शिबू सोरेन को समर्पित रहा कार्यक्रम

यह आयोजन पद्म भूषण दिशोम गुरु स्वर्गीय श्री शिबू सोरेन को समर्पित था। उनकी स्मृति में राज्य के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मान प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। इसमें श्री संजय सेठ (रक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार) और डॉ. इरफान अंसारी (स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड) शामिल थे।

विभिन्न पार्टनर्स और संस्थानों की भागीदारी

समारोह में कई प्रमुख संस्थान और संगठनों की भागीदारी रही। इसमें पावर्ड बाय एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड, एजुकेशन पार्टनर गोल एजुकेशनल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, नॉलेज पार्टनर साईं नाथ यूनिवर्सिटी, रियल एस्टेट पार्टनर होमल्ली कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और डायग्नोस्टिक पार्टनर जीवाह हेल्थ केयर शामिल रहे।

इसके अलावा आयुर्वेद पार्टनर झारखंड औषधालय, केयर पार्टनर फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स, ग्लैम पार्टनर द जावेद हबीब फैमिली सैलून, टू व्हीलर पार्टनर यूनिवर्सल मोटर – होंडा और हेल्थ पार्टनर क्यूरेस्टा हेल्थ भी कार्यक्रम का हिस्सा बने।

केयर एलायंस शंकरा हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन और एसोसिएट स्पॉन्सर्स में सीमा सुजुकी, स्कोडा सिंघानिया मोटर्स, वाइल्ड वाडी, भारत मंथन, हैप्पी टूथ, आइडियल इंटरनेशनल स्कूल, सक्सेस हब, प्राइम ग्रुप, त्रिशूल डिफेंस अकादमी, विवेक मोहन स्पीच एंड हियरिंग सेंटर, रौनक मोटर्स प्रा. लि., स्किन ब्लिस, पनासिया सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, आदर्श विद्या मंदिर, लुईस एजुकेशनल एंड सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी (लीड्स रांची) और राइजिंग ऑटो व्हील्स शामिल रहे।

ट्रस्टेड एडवरटाइजिंग पार्टनर के रूप में गुरु ग्रेसिया डॉट कॉम भी जुड़ा रहा।

मंच संचालन और आयोजन की जिम्मेदारी

कार्यक्रम का संचालन लोकप्रिय आरजे सावन और एंकर मधु द्वारा किया गया, जिससे समारोह का माहौल जीवंत बना रहा।

पूरे आयोजन का संचालन 106.4 FM के नेशनल बिजनेस हेड श्री अजय मोकड़े और रीजनल बिजनेस हेड श्री प्रेरित चौहान की अध्यक्षता में हुआ।

इस अवसर पर क्लस्टर हेड (झारखंड-बिहार-वेस्ट बंगाल) श्री अभिषेक श्रीवास्तव सहित श्री अशोक गौतम, श्री नीरज पांडेय, श्री आफताब आलम, श्री ऋषिकेश नाथ वर्मा, श्री सूर्याकुमार, श्री प्रणय बानाईत और इन्द्रजीत भी मौजूद रहे।

झारखंड की प्रतिभाओं को मिला मंच

यह आयोजन केवल सम्मान समारोह ही नहीं, बल्कि झारखंड की उभरती प्रतिभाओं और संभावनाओं को प्रदर्शित करने का मंच भी बना।

इस कार्यक्रम ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे कार्यों को पहचान देने के साथ-साथ विकास की दिशा में सकारात्मक संदेश दिया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *