रांची में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का भुगतान, ईटकी और बड़गाईं के लाभुकों को मिली राशि

रांची में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत ईटकी और बड़गाईं के लाभुकों को डीबीटी से मिली राशि

रांची के ईटकी प्रखंड और बड़गाईं अंचल के 20 हजार से अधिक लाभुकों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के दूसरे चरण के तहत अप्रैल से जून 2026 तक की ₹7,500 की सम्मान राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सफलतापूर्वक भेज दी गई है।

रांची में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के दूसरे चरण का भुगतान

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत रांची जिले में द्वितीय चरण की राशि का भुगतान कर दिया गया है। इस चरण में ईटकी प्रखण्ड और बड़गाईं अंचल के लाभुकों को शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों के पात्र लाभार्थियों को एक साथ अप्रैल से जून 2026 तक की तीन महीने की सम्मान राशि हस्तांतरित की गई है।

ईटकी और बड़गाईं के 20 हजार से अधिक लाभुकों को लाभ

डीबीटी के माध्यम से भेजी गई ₹7,500 की राशि

प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, इस चरण में ईटकी प्रखण्ड के 10,327 लाभुक और बड़गाईं अंचल के 10,204 लाभुक लाभांवित हुए हैं। इन कुल 20,531 लाभार्थियों के खातों में कुल 15 करोड़ 39 लाख 82 हजार 500 रुपये की सम्मान राशि भेजी गई है। यह पूरा भुगतान आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में सफलतापूर्वक किया गया है, जिसके तहत प्रत्येक लाभुक को ₹7,500 मिले हैं।

प्रथम चरण में जिले के 3.66 लाख से अधिक लाभार्थियों को मिला था लाभ

इससे पूर्व योजना के प्रथम चरण में रांची जिले के कुल 3 लाख 66 हज़ार 664 लाभुकों के बैंक खातों में राशि भेजी जा चुकी है। पहले चरण के दौरान भी माह अप्रैल 2026 से जून 2026 तक की 3 माह की सम्मान राशि के रूप में प्रत्येक लाभुक को ₹7,500 दिए गए थे। प्रथम चरण में जिले के लाभार्थियों के बीच कुल 274 करोड़ 99 लाख 80 हजार रुपये हस्तांतरित किए जा चुके हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *