पेटरवार में वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूरे, हुआ सामूहिक गायन

पेटरवार में वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूरे, हुआ सामूहिक गायन

पेटरवार में वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूरे

वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पेटरवार में सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया।

पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जग जीवन जी महाराज ज्योति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में सैकड़ों छात्र-छात्राओं और आचार्यों ने एक स्वर में वन्दे मातरम का गायन किया।

विद्यालय परिसर में हुआ सामूहिक गायन

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में छात्रों और आचार्यों की सहभागिता रही। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष रविकांत सिंगला, सचिव कुमार संजय सिन्हा, कोषाध्यक्ष नागेश्वर कुमार, अभिभावक प्रतिनिधि रथलाल महतो, मुखिया निहारिका सुकृति, प्रधानाचार्य नबीन कुमार और अभिभावक बंधु मौजूद रहे।

इस दौरान सभी ने मां भारती के चरणों में पुष्प अर्पित किए। साथ ही राष्ट्रगीत के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला गया।

पेटरवार के विभिन्न विद्यालयों में भी आयोजन

वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पेटरवार के विभिन्न विद्यालयों में भी सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इनमें +2 उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, बालिका उच्च विद्यालय, शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल शामिल रहे। इन विद्यालयों में भी विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *