छत्तीसगढ़ में कोल लेवी और CSMCL घोटाला मामले को लेकर आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीमों ने प्रदेशभर में छापेमारी की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ दर्जन स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की जा रही है।
छह शहरों में सुबह-सुबह पहुंची टीमें
मिली जानकारी के मुताबिक, EOW-ACB की टीमें शुक्रवार सुबह रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, गरियाबंद और राजिम में अलग-अलग ठिकानों पर पहुंचीं। इन स्थानों पर जांच और कार्रवाई जारी है।
कोल लेवी और CSMCL मामले से जुड़ी कार्रवाई
यह छापेमारी कोल लेवी और CSMCL घोटाला मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। फिलहाल, छापेमारी किन लोगों या संस्थानों के ठिकानों पर हुई है और कार्रवाई के दौरान क्या बरामद हुआ है, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
जांच एजेंसियों की ओर से आधिकारिक विस्तृत जानकारी मिलने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।
