‘धुरंधर 2’ के टाइटल से उठा पर्दा, सेंसर बोर्ड से टीजर को मिला A सर्टिफिकेट, जानिए कितना होगा रनटाइम

‘धुरंधर 2’ के टाइटल से उठा पर्दा, सेंसर बोर्ड से टीजर को मिला A सर्टिफिकेट, जानिए कितना होगा रनटाइम

फिल्म ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब दर्शकों की निगाहें इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ पर टिकी हैं। यह फिल्म मार्च में रिलीज होने की तैयारी में है। इसी बीच चर्चा है कि 23 जनवरी को रिलीज होने वाली सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के इंटरवल में दर्शकों को धुरंधर 2 का टीजर देखने को मिल सकता है। अब सीक्वल को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसमें इसके टाइटल और टीजर से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर के सीक्वल का संभावित नाम ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बताया जा रहा है, हालांकि मेकर्स की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में फिल्म को लेकर एक बड़ा ऐलान किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, 19 जनवरी को सेंसर बोर्ड ने धुरंधर 2 के टीजर को मंजूरी दे दी है और इसे A सर्टिफिकेट दिया गया है। टीजर की अवधि करीब 1 मिनट 48 सेकंड बताई जा रही है। इस बार मेकर्स ने टीजर को संक्षिप्त रखा है और फिल्म की कहानी को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं किया जाएगा। रिपोर्ट्स यह भी दावा कर रही हैं कि यह टीजर ‘बॉर्डर 2’ के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जा सकता है।

गौरतलब है कि धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और अब तक यह फिल्म वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है, जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन करीब 900 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। रिलीज के 46 दिन बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों से दर्शकों को प्रभावित किया है। ‘धुरंधर’ इन सभी सितारों के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। वहीं, यह बॉलीवुड की दूसरी सबसे अधिक कमाने वाली फिल्म भी है, जो आमिर खान की ‘दंगल’ से पीछे है, जबकि शाहरुख खान की ‘जवान’ और ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *