हजारीबाग में 45 लाख का नशा बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह के 14 तस्कर गिरफ्तार

हजारीबाग में 45 लाख का नशा बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह के 14 तस्कर गिरफ्तार

संयुक्त छापेमारी में बड़ी सफलता

हजारीबाग पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह संयुक्त अभियान पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर चलाया गया, जिसकी मॉनिटरिंग एएसपी अमित कुमार कर रहे थे।

कटकमदाग, लोहसिंघना और इचाक थाना की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया।


गिरोह का मास्टरमाइंड और नेटवर्क

पुलिस के अनुसार, गिरोह का मुख्य सरगना चतरा जिले के गिद्धौर निवासी उदय कुमार उर्फ नवल दांगी, लोआगड़ा निवासी पवन राज वर्मा और उसके पिता त्रिभुवन दांगी हैं।

पिता-पुत्र ब्राउन शुगर और गांजा की सप्लाई करते थे। पवन राज वर्मा गिरफ्तार हो चुका है, जबकि त्रिभुवन दांगी फरार है।


45 लाख की नशीली सामग्री बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल लगभग 45 लाख रुपये की नशीली सामग्री बरामद की गई।

  • 135.72 ग्राम ब्राउन शुगर (करीब 15 लाख रुपये मूल्य)
  • 2 किलो गांजा (करीब 30 लाख रुपये मूल्य)

इसके अलावा 64,160 रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, तीन चारपहिया वाहन (सफारी, ब्रेजा, स्विफ्ट), नौ मोटरसाइकिल और दो मिनी वेटिंग मशीन जब्त की गई हैं।


झारखंड से यूपी-उत्तराखंड तक फैला नेटवर्क

एएसपी अमित कुमार ने बताया कि गिरोह का नेटवर्क झारखंड से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड तक फैला हुआ था। ब्राउन शुगर की सप्लाई अंतरराज्यीय स्तर पर की जाती थी।

गिरोह में शामिल अन्य पैडलरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

पुलिस ने साफ किया है कि जिले में नशा कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *