शहरी निकाय चुनाव में युवाओं की मजबूत भागीदारी, 60% प्रत्याशी युवा

शहरी निकाय चुनाव में युवाओं की मजबूत भागीदारी, 60% प्रत्याशी युवा

रांची: झारखंड शहरी निकाय चुनाव में इस बार युवाओं की भागीदारी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामने आए आंकड़ों के अनुसार, कुल प्रत्याशियों में करीब 60 प्रतिशत युवा उम्मीदवार हैं, जो शहर की सरकार बनाने के लिए मैदान में उतर चुके हैं।

इस चुनाव में 5,957 प्रत्याशी वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि 598 उम्मीदवार महापौर/अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले चुनावों की तुलना में इस बार युवाओं की भागीदारी कहीं अधिक देखने को मिल रही है।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने शिक्षित युवाओं की बढ़ती भागीदारी पर खुशी जताई है। ईटीवी भारत से बातचीत में उन्होंने कहा कि शहरी निकाय चुनाव में पढ़े-लिखे युवाओं की रुचि लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत है।

38 वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन

नामांकन वापसी के बाद राज्य के 48 नगर निकायों में कुल 38 वार्डों में केवल एक-एक उम्मीदवार बचे, जिसके चलते वहां वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।
इन नगर निकायों में आदित्यपुर, साहिबगंज, दुमका, रामगढ़, चक्रधरपुर, कपाली, जुगसलाई, राजमहल, चाकुलिया, मेदिनीनगर, हुसैनाबाद, सरायकेला, मिहिजाम, जामताड़ा, गोड्डा और चतरा शामिल हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इन 38 वार्डों में अब मतदान नहीं होगा और निर्वाचित प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए हैं। शेष सीटों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *