सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर वॉर-बेस्ड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज़ के 17 दिन पूरे करते हुए वर्ल्डवाइड 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अब तक वर्ल्डवाइड 458.16 करोड़ रुपये कमा चुकी है, जबकि भारत में इसका कलेक्शन 350 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। ‘बॉर्डर 2’ अब तेजी से 500 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।
डे 17 का कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 17वें दिन (रविवार) को भारत में 6.90 करोड़ रुपये की कमाई की। हिंदी पट्टी में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 21.17% दर्ज की गई।
फिल्म ने 14 दिनों में भारत में 323.89 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 375.12 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इसके साथ ही ‘बॉर्डर 2’ भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 50 फिल्मों में शामिल हो गई है और फिलहाल 30वें स्थान पर है। इस दौरान फिल्म ने धूम 3, कांतारा, टाइगर 3, आदिपुरुष, साहो और कूली जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
बॉर्डर 3 का ऐलान
‘बॉर्डर 2’ की जबरदस्त सफलता के बीच बॉर्डर 3 का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और निधि दत्ता ने फैंस को यह खुशखबरी दी है। हालांकि, रिलीज़ डेट का इंतजार अभी बाकी है।
‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म में मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि अक्षय खन्ना का कैमियो भी दर्शकों को पसंद आ रहा है।
