कन्नौज में शिक्षकों का सम्मान करने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका

कन्नौज के तिर्वा में मर्ज विद्यालय में शिक्षकों के सम्मान को लेकर पुलिस और सपा नेताओं की नोकझोंक

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले की तिर्वा कोतवाली क्षेत्र स्थित भुनियापुर गांव में मर्ज किए गए प्राथमिक विद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान सपा नेताओं की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद पुलिस ने सभी नेताओं को विद्यालय परिसर से बाहर निकाल दिया।

कन्नौज के भुनियापुर में पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भुनियापुर गांव से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ शासन द्वारा मर्ज (विलय) किए गए प्राथमिक विद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान करने पहुँचे समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन ने रोक दिया।

विद्यालय परिसर से सपा नेताओं को निकाला गया बाहर

सपा नेता कुक्कू चौहान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता और नेता सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करने विद्यालय पहुँचे थे। इस दौरान शिक्षकों के सम्मान कार्यक्रम को लेकर पुलिस और सपा नेताओं के बीच काफी बहस और नोकझोंक हो गई। स्थिति को संभालते हुए पुलिस ने सभी सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को विद्यालय परिसर से बाहर निकाल दिया।

सपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

शिक्षकों का सम्मान न कर पाने से नाराज समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पुलिस प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया। सपा नेताओं का कहना है कि वे केवल सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान करने आए थे। इससे पहले वे गपचरियपुर गांव के एक विद्यालय में शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कर चुके थे।

मर्ज किए गए विद्यालयों को पुनः शुरू करने की उठाई मांग

इस घटनाक्रम के दौरान सपा नेताओं ने सरकार द्वारा मर्ज किए गए सभी प्राथमिक विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से पुनः शुरू कराए जाने की पुरजोर मांग उठाई। भारत मंथन लाइव न्यूज से बातचीत में सपा नेताओं ने कहा कि विद्यालयों के विलय से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है और वे इसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *