गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर किसानों में खुशी
छत्तीसगढ़ में गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में खुशी का माहौल है। किसानों ने इस निर्णय के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का अभिनंदन किया।
बोड़ला सर्किट हाउस में किया अभिनंदन
इस अवसर पर बोड़ला सर्किट हाउस में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों और क्षेत्र के किसानों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का आत्मीय स्वागत किया। किसानों ने उन्हें गन्ना भेंटकर अपनी खुशी जाहिर की।
किसानों ने गन्ना उत्पादकों के हित में लिए गए निर्णय के लिए उप मुख्यमंत्री को बधाई दी और आभार व्यक्त किया।
