नारायणपुर में आर्ट स्टूडियो चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

नारायणपुर में आर्ट स्टूडियो चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

नारायणपुर के आर्ट स्टूडियो में हुई थी चोरी

पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त 2026 को ग्राम गढ़बेंगाल निवासी पंडी राम मंडावी ने नारायणपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि नारायणपुर स्थित उनके आर्ट स्टूडियो से मोबाइल फोन और लकड़ी की 17 मूर्तियां चोरी हुई हैं। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई गई थी।

इस मामले में थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 85/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) और 305 में मामला दर्ज किया गया था।

पूछताछ में चोरी स्वीकार करने का पुलिस का दावा

पुलिस ने आरोपी मनोज विश्वकर्मा (30), पिता श्यामलाल विश्वकर्मा, निवासी पाता नरहरपारा, थाना एवं जिला कोंडागांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी की निशानदेही पर 12 मूर्तियां जब्त

पुलिस ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर लकड़ी की 12 मूर्तियां जब्त की गईं। आरोपी को 15 सितंबर 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

दूसरे आरोपी की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपी अनिल चंद्राकर की तलाश की जा रही है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *