OTT Releases जनवरी 2026: ‘दलदल’, ‘मार्क’ और अन्य हिंदी-साउथ फिल्में व सीरीज इस हफ्ते होंगी स्ट्रीमिंग

OTT Releases जनवरी 2026: 'दलदल', 'मार्क' और अन्य हिंदी-साउथ फिल्में व सीरीज इस हफ्ते होंगी स्ट्रीमिंग

जनवरी का आखिरी हफ्ता आ गया है और नए साल 2026 के पहले महीने में एंटरटेनमेंट के लिहाज से काफी धमाका देखने को मिल रहा है। आज, 23 जनवरी, थिएटर पर साल 2026 की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘बॉर्डर 2’ रिलीज हो चुकी है और दर्शकों की प्रतिक्रियाएं शानदार हैं। वहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी जनवरी के आखिरी हफ्ते में कई देसी और विदेशी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिन्हें आप अपने मोबाइल पर कहीं भी देख सकते हैं।

हिंदी सिनेमा की ओटीटी रिलीज

1. तेरे इश्क में
धनुष और कृति सेनन स्टारर फिल्म तेरे इश्क में 23 जनवरी से Netflix पर स्ट्रीम हो रही है। आनंद एल. रॉय द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म थिएटर में सफल रही थी और अब ओटीटी पर भी फैंस को खूब पसंद आएगी।

2. स्पेस जेन: चंद्रयान
अरुनभ कुमार की स्पेस साइंस ड्रामा सीरीज स्पेस जेन: चंद्रयान आज से JioHotstar पर उपलब्ध है। इस सीरीज में इसरो के चंद्रयान 2 मिशन की असफलता और चंद्रयान 3 की सफलता को दिखाया गया है। श्रिया सरन, नकुल मेहता और गोपाल दत्त सीरीज में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

3. मस्ती 4
रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताभ स्टारर मस्ती 4 भी आज से G5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। फिल्म थिएटर में फ्लॉप रही थी और अब ओटीटी पर इसका प्रदर्शन देखने लायक होगा।

4. गुस्ताख इश्क
विजय वर्मा और फातिमा सना शेख स्टारर पोएटिक ड्रामा गुस्ताख इश्क 24 जनवरी से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी। फिल्म दिल्ली की गलियों और वहां के अदब-भरे प्यार को पेश करती है।

5. दलदल
भूमि पेडनेकर की नई क्राइम थ्रिलर सीरीज दलदल 30 जनवरी से Prime Video पर स्ट्रीम होगी। अमृत राज गुप्ता द्वारा निर्देशित इस सीरीज का ट्रेलर पहले ही दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर चुका है।

साउथ सिनेमा की OTT रिलीज

1. सिराई
तमिल क्राइम और कोर्टरूम ड्रामा सिराई आज से G5 पर उपलब्ध है। विक्रम प्रभु मुख्य भूमिका में हैं और कहानी साल 2000 के मर्डर केस पर आधारित है।

2. मार्क
कन्नड़ थ्रिलर मार्क आज से JioStar पर स्ट्रीम हो रही है। किच्चा सुदीप स्टारर यह फिल्म एक पूर्व जासूस की कहानी दिखाती है, जो पुराने कर्ज चुकाने के लिए हिंसा की दुनिया में लौटता है।

3. चिकातिलो
तेलुगु क्राइम थ्रिलर चिकातिलो में शोभिता धुलिपाला मुख्य भूमिका में हैं। यह सच्ची घटनाओं पर आधारित क्राइम पॉडकास्ट और पुलिस जांच की कहानी है। यह फिल्म आज से Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है।

4. 45
कन्नड़ ड्रामा 45 आज से G5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। फिल्म मृत्यु, कर्म और आत्मा की यात्रा पर आधारित है, जिसमें शिवराजकुमार, उपेंद्र और राज बी. शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *