“बॉर्डर 2 रिव्यू: 1997 की ‘बॉर्डर’ को मिली शानदार श्रद्धांजलि, दर्शकों ने कहा ब्लॉकबस्टर, तरण आदर्श बोले – आउटस्टैंडिंग”

बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 17 दिनों में 450 करोड़ के पार

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की स्टारर वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 आज 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अनुराग सिंह द्वारा डायरेक्ट की गई यह फिल्म साल 1997 में आई बॉर्डर का सीक्वल है। फिल्म देशभक्ति और वीरता से भरपूर है और सोशल मीडिया पर दर्शकों का उत्साह देखने को मिल रहा है।

सीनियर फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म को “आउटस्टैंडिंग” बताया और इसे 4.5 स्टार दिए। उनके अनुसार, यह फिल्म शक्ति, देशभक्ति और गर्व का अनुभव कराती है। उन्होंने कहा कि अनुराग सिंह ने एक दमदार और भावनात्मक युद्ध गाथा पेश की है, जो बॉर्डर की क्लासिक विरासत का सम्मान करती है।

फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है और वीरता, बलिदान और भाईचारे की कहानी दर्शाती है। युद्ध के दृश्य रोमांचक और वास्तविक लगते हैं, जिनमें विस्फोट, रणनीति और हवाई कार्रवाई को बड़े पैमाने पर दिखाया गया है।

फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की तारीफ करते हुए, तरण आदर्श ने दर्शकों से इसे बड़े पर्दे पर देखने की अपील की। इसी तरह, सुमित कडेल ने भी बॉर्डर 2 को शानदार बताया और सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की परफॉर्मेंस की सराहना की।

बॉर्डर 2 को जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है, और फिल्म में मोना सिंह, सोनम बजवा, मेधा राणा और अन्या सिंह फीमेल लीड रोल में हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *