छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क: मुख्य सचिव की समिति ने दी मंजूरी
छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। ये पार्क राजनांदगांव, धमतरी, जांजगीर-चांपा और बस्तर जिलों में स्थापित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति…
