एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, रितु शेरोन के घर जश्न का माहौल

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारतीय महिला कबड्डी टीम का जश्न।

एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 के कड़े मुकाबले में हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस ऐतिहासिक जीत में हरियाणा के चरखी दादरी की रहने वाली रितु शेरोन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रितु के शानदार प्रदर्शन और भारत की इस स्वर्णिम सफलता के बाद उनके गांव बिलावल स्थित आवास पर खुशी का माहौल है और मिठाई बांटकर जश्न मनाया जा रहा है।

चरखी दादरी: एशियाई खेलों (Asian Games) में भारतीय महिला कबड्डी टीम द्वारा स्वर्ण पदक जीतने की खबर से देश भर में उत्साह का माहौल है। वहीं हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव बिलावल में खिलाड़ी रितु शेरोन के घर पर जश्न मनाया जा रहा है। रितु के पति और उनके कोच नसीब जांगू अपनी पत्नी और पूरी भारतीय टीम की इस शानदार उपलब्धि पर बेहद खुश हैं।

ईरान को रोमांचक मुकाबले में दी मात भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। मैच बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर वाला रहा। रितु शेरोन ने मैदान पर “राइट कवर” (Right Cover) पोजीशन में खेलते हुए टीम की जीत में बेहद अहम भूमिका निभाई। उनके परिवार के सदस्य मैच के दौरान टीवी स्क्रीन से चिपके रहे और भारत की जीत की घोषणा होते ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

पति सह कोच नसीब जांगू ने व्यक्त की खुशी रितु की इस सफलता और भारतीय टीम के प्रदर्शन पर उनके पति नसीब जांगू ने पूरे देशवासियों, कोचिंग स्टाफ, खिलाड़ियों और कबड्डी फेडरेशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए बहुत ही गर्व का क्षण है। देशवासियों के आशीर्वाद और कबड्डी फेडरेशन के निरंतर सहयोग के बदौलत ही टीम इस मुकाम तक पहुंच पाई है।

सालों की कड़ी मेहनत का परिणाम नसीब जांगू ने बताया कि रितु पिछले तीन से चार वर्षों से हंसावास स्थित वाइब्रेंट कबड्डी अकादमी में लगातार अभ्यास कर रही हैं। एक पति और कोच के रूप में उनके मार्गदर्शन और रितु के कड़े परिश्रम का ही नतीजा है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *