सोमा मुंडा हत्याकांड का बड़ा खुलासा: जमीन विवाद में रची गई साजिश, शूटर समेत 6 गिरफ्तार

सोमा मुंडा हत्याकांड का बड़ा खुलासा: जमीन विवाद में रची गई साजिश, शूटर समेत 6 गिरफ्तार

खूंटी/रांची: खूंटी के चर्चित पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि यह हत्या किसी तात्कालिक विवाद की वजह से नहीं हुई, बल्कि जमीन कारोबार से जुड़े लंबे समय से चल रहे विवाद और सुनियोजित साजिश का नतीजा थी। हत्या की पूरी योजना पहले से तैयार की गई थी और इसे शूटरों तथा सहयोगियों की मदद से अंजाम दिया गया।

एसपी खूंटी प्रवीण टोप्पो ने बताया कि इस हत्याकांड में अब तक शूटर समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके पहले भी आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपियों का संबंध जमीन खरीद-फरोख्त के कारोबार से था और सोमा मुंडा के साथ सीएनटी/गैरमजरुआ जमीन लेन-देन को लेकर उनका पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद में सोमा मुंडा को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई थी। साजिश के तहत हथियार, मोटरसाइकिल और शूटरों की व्यवस्था की गई थी।

हत्याकांड का विवरण:
7 जनवरी 2026 को सोमा मुंडा अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से खूंटी जा रहे थे, तभी जमुवादाग तालाब के पास अपराधियों ने उनका पीछा किया और देसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद आरोपी फरार हो गए थे। खूंटी एसपी ने बताया कि यह पूरी तरह से सुनियोजित हत्या थी, जिसमें आर्थिक लाभ के लिए साजिश की गई थी। बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी:
एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल कॉल डिटेल्स और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। जांच के दौरान हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्टल, चार जिंदा गोलियां, दो मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया गया। अब तक गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

  • 44 वर्षीय दानियल सांगा
  • 20 वर्षीय सुमित दाल सांड
  • 20 वर्षीय मारकस सांगा
  • 25 वर्षीय रोशन मिंज
  • 35 वर्षीय संदीप खलखो
  • 32 वर्षीय संतोष दाल सांड
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *