वियतनाम में रांची निवासी राजा कुमार बंसी की मौत
रांची के कैलाश नगर निवासी राजा कुमार बंसी की वियतनाम में सड़क दुर्घटना के बाद मौत हो गई। 25 सितंबर 2026 को हुई दुर्घटना के बाद 26 सितंबर की अहले सुबह उनकी मृत्यु हुई थी।
राजा कुमार बंसी का पार्थिव शरीर रांची लाने के लिए जिला प्रशासन राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत आवश्यक प्रक्रिया में जुटा है।
उपायुक्त से मिले मृतक के परिजन
मंगलवार को राजा कुमार बंसी के परिजनों ने रांची समाहरणालय के ब्लॉक-ए स्थित उपायुक्त कार्यालय में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री से मुलाकात की।
इस दौरान उपायुक्त ने शोकाकुल परिवार को हर संभव प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।
पार्थिव शरीर रांची लाने की प्रक्रिया जारी
जिला प्रशासन संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर राजा कुमार बंसी का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द रांची लाने की प्रक्रिया में जुटा है।
प्रशासन ने परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है। इस दौरान शांति समिति के सदस्य जय सिंह यादव, वार्ड संख्या-27 के पार्षद और मृतक के परिजन मौजूद रहे।
