गुमला भरदा में जुआ खेलते सात गिरफ्तार, ₹8,740 नकद बरामद

गुमला भरदा में जुआ खेलते सात गिरफ्तार, ₹8,740 नकद बरामद

गुमला भरदा में जुआ खेलते सात लोग गिरफ्तार

गुमला थाना क्षेत्र के ग्राम भरदा स्थित सरना स्थल के पास जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। 29 सितंबर को की गई कार्रवाई में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से ₹8,740 नकद तथा 52 ताश की पत्तियां बरामद कीं।

पुलिस के अनुसार, भरदा गांव के सरना स्थल के पास कुछ लोगों के जुआ खेलने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया।

घेराबंदी कर सात लोगों को पकड़ा

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे सात लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से ₹8,740 और 52 ताश की पत्तियां बरामद हुईं।

गिरफ्तार किए गए लोगों में महाबीर साहू (34), कैलाश साहू (34), मनी गोप (31), अनूप साहू (27), शशिक साहू (25), सुधीर साहू (40) और आशीष कुमार (26) शामिल हैं।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सभी आरोपी गुमला जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से संबंधित हैं।

गुमला थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी

मामले में गुमला थाना कांड संख्या 377/26, दिनांक 29.09.2026 दर्ज की गई है। प्राथमिकी धारा 292 बीएनएस एवं 11 बंगाल जुआ अधिनियम के तहत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है।

छापेमारी दल में ये पुलिसकर्मी शामिल

छापेमारी दल में गुमला थाना प्रभारी दिनेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राजेंद्र कुमार, सहायक अवर निरीक्षक विक्रम मांझी तथा गुमला थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *