कटनी कुठला थाने में अग्निकांड, पति ने खुद को लगाई आग

कटनी के कुठला थाना परिसर में खुद को लगाई आग कटनी जिले के कुठला थाना परिसर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दलपत पटेल ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग बुझाई और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए दलपत पटेल को जबलपुर रेफर किया गया है। पत्नी और बेटे को थाने लाए जाने से नाराजगी का दावा बताया जा रहा है कि चोरी के मामले में पूछताछ के लिए दलपत पटेल की पत्नी और बेटे को पुलिस थाने लेकर आई थी। इसी बात से नाराज होकर पति द्वारा थाना परिसर में खुद को आग लगाने की बात सामने आई है। पुलिस का दावा है कि चोरी का सामान बरामद होने से रोकने और बेटे को बचाने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से दलपत पटेल ऑटो से थाना परिसर पहुंचा था। पुलिस के अनुसार, उसने वहां खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। परिजनों ने पुलिस पर लगाए अलग आरोप वहीं, परिजनों का आरोप है कि पुलिस महिला और बच्ची को बार-बार फोन कर थाने बुला रही थी और उन्हें परेशान किया जा रहा था। घटना को लेकर पुलिस और परिजनों के दावों में अंतर सामने आया है। अब सीसीटीवी फुटेज से घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

कटनी के कुठला थाना परिसर में खुद को लगाई आग

कटनी जिले के कुठला थाना परिसर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दलपत पटेल ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग बुझाई और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

गंभीर हालत को देखते हुए दलपत पटेल को जबलपुर रेफर किया गया है।

पत्नी और बेटे को थाने लाए जाने से नाराजगी का दावा

बताया जा रहा है कि चोरी के मामले में पूछताछ के लिए दलपत पटेल की पत्नी और बेटे को पुलिस थाने लेकर आई थी। इसी बात से नाराज होकर पति द्वारा थाना परिसर में खुद को आग लगाने की बात सामने आई है।

पुलिस का दावा है कि चोरी का सामान बरामद होने से रोकने और बेटे को बचाने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से दलपत पटेल ऑटो से थाना परिसर पहुंचा था। पुलिस के अनुसार, उसने वहां खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

परिजनों ने पुलिस पर लगाए अलग आरोप

वहीं, परिजनों का आरोप है कि पुलिस महिला और बच्ची को बार-बार फोन कर थाने बुला रही थी और उन्हें परेशान किया जा रहा था।

घटना को लेकर पुलिस और परिजनों के दावों में अंतर सामने आया है। अब सीसीटीवी फुटेज से घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।

मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *