बड़कागांव में यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्डधारी लक्ष्मी कुमारी सम्मानित

बड़कागांव में यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्डधारी लक्ष्मी कुमारी सम्मानित

बड़कागांव में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

बड़कागांव स्थित ज्ञानोदय विकास स्कूल में शुक्रवार को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्डधारी लक्ष्मी कुमारी सम्मानित

समारोह में विद्यालय की पूर्व छात्रा और सांढ़ छपेरवा निवासी लक्ष्मी कुमारी को सम्मानित किया गया। 511 प्रेरणादायी महिलाओं के जीवन एवं योगदान पर लेखन व चित्रांकन करने पर उनका नाम यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है।

इस उपलब्धि के लिए लक्ष्मी कुमारी के साथ उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया।

सीबीएसई परीक्षा में उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान

कार्यक्रम में सीबीएसई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। तनु कुमारी, हिमांशु कुमार और स्नेहा कुमारी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

गांधी और शास्त्री के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान

कार्यक्रम में अतिथियों ने विद्यार्थियों से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार भारती ने कहा कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना विद्यालय की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम का संचालन लालदेव महतो और हरेंद्र कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के सचिव सिकंदर कुमार सोनी ने किया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *