छत्तीसगढ़ के भिलाई-3 में ट्रांसपोर्टर जितेंद्र सिंह के ठिकानों पर EOW-ACB की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमार कार्रवाई की है। सुबह-सुबह जांच एजेंसी की टीम के पहुंचने से इलाके में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान जांच अधिकारियों ने दस्तावेजों और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की।
जितेंद्र सिंह के रिश्तेदार से भी पूछताछ
मिली जानकारी के अनुसार, जांच टीम ट्रांसपोर्टर जितेंद्र सिंह के रिश्तेदार संतोष सिंह से भी पूछताछ कर रही है। कार्रवाई के दौरान कई अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद है। जांच एजेंसी की ओर से ठिकानों पर दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
कोल लेवी घोटाले से जुड़ने की आशंका
इस छापेमार कार्रवाई को कोल लेवी घोटाले से जुड़ा मामला होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, जांच एजेंसी की ओर से अभी तक कार्रवाई के कारणों और पूछताछ को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
फिलहाल, भिलाई-3 में जांच एजेंसी की कार्रवाई जारी है। आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद मामले में और तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।
