छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर, अमित शाह ने CM साय से ली जानकारी

छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर, अमित शाह ने CM साय से ली जानकारी

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से हो रही बारिश और उससे उत्पन्न परिस्थितियों को लेकर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से दूरभाष पर चर्चा की। इस दौरान अमित शाह ने मुख्यमंत्री से प्रदेश के मौजूदा हालात की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने बारिश और मौजूदा स्थिति से कराया अवगत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बताया कि चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से प्रदेश में बारिश हो रही है। हालांकि, अभी तक राज्य के किसी भी हिस्से से बाढ़ की स्थिति या जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

स्थिति पर नजर रख रही राज्य सरकार

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि राज्य सरकार मौसम और उससे उत्पन्न परिस्थितियों पर लगातार निगरानी रख रही है। किसी भी संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए सरकार सतर्क है।

इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान भी सामने आया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *