बड़कागांव में फरार वारंटी प्रभु राणा गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव में फरार वारंटी प्रभु राणा गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रभु राणा (करीब 35 वर्ष), पिता फागुन राणा, निवासी ग्राम नापोखुर्द के रूप में हुई है।

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ न्यायालय से अजमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

समकालीन अभियान के तहत हुई गिरफ्तारी

थाना प्रभारी के अनुसार, न्यायालय से निर्गत अजमानती वारंट के वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे समकालीन अभियान के दौरान प्रभु राणा को पकड़ा गया।

गिरफ्तारी दल में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

गिरफ्तारी दल में बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार और सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *